{"_id":"6a0b69222d31c8ad98068af9","slug":"mri-scans-will-be-free-for-abha-id-holders-amethi-news-c-96-1-ame1008-166123-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आभा आईडी वालों की होगी निशुल्क एमआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आभा आईडी वालों की होगी निशुल्क एमआरआई
Tue, 19 May 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के मरीजों को जल्द ही एमआरआई जांच के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन स्तर पर ऐसी व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है, जिसके तहत मरीजों को ई-वाउचर के माध्यम से निशुल्क निजी एमआरआई सेंटरों पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ केवल आभा आईडी से पंजीकृत मरीजों को मिलेगा।
वर्तमान में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन की सुविधा नहीं है। जिले में केवल जगदीशपुर स्थित एक निजी सेंटर पर ही एमआरआई जांच उपलब्ध है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने के साथ समय भी अधिक खर्च होता है। कई बार समय पर जांच न हो पाने से इलाज प्रभावित होता है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों की संस्तुति पर पात्र मरीजों को ई-वाउचर जारी किया जाएगा। फिलहाल जिले में सूचीबद्ध एक निजी सेंटर पर ही इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
गैर जनपदों कराई गई एमआरआई जांच पर ई-वाउचर मान्य नहीं होगा। ई-वाउचर व्यवस्था लागू होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शासन स्तर पर व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कहा कि आभा आईडी के माध्यम से मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे इलाज में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।