{"_id":"6702f2d434335c922700a924","slug":"mothers-court-decorated-queue-of-devotees-formed-amethi-news-c-96-1-ame1002-127061-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सजे मां के दरबार, भक्तों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सजे मां के दरबार, भक्तों की लगी कतार
Mon, 07 Oct 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना के अहोरवा भवानी धाम में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार।
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मातारानी की आराधना की। श्रद्धालुओं ने घरों में देवी पूजन किया। गांवों व शहरों में सजे दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालु सामूहिक पूजन व आरती कर परिवार, समाज व देश की कल्याण की कामना करने में जुटे हैं। पूजा-अर्चना के लिए दिनभर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
घरों से लेकर देवी मंदिरों तक नवरात्र मेें मां की आराधना के लिए भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल के साथ दिनभर मंत्रोच्चार गूंजते रहे। मां भगवती का भव्य शृंगार कर पूजन किया गया। क्षेत्र के अहोरवा भवानी, हिंगलाज माता मंदिर, दुर्गन धाम, देवीपाटन, माता मवई धाम, कालिकन धाम में देर शाम तक दर्शन-पूजन चलता रहा। देवी मंदिरों पर शाम करीब आठ बजे आरती के बाद दर्शन पूजन का सिलसिला थमा। इसके बाद प्रसाद बांटा गया।
नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती करने के बाद मां का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही शहर में पंडालों में साज-सज्जा का कार्य शुरू हुआ। कई पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई। पंडित कपिल देव मिश्र ने बताया कि मातारानी की पूजा से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ रही भीड़
अमेठी सिटी। गौरीगंज के गौरीपुर में सजे पूजा पंडाल में शाम को आरती के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस दौरान सुरेश नारायण पांडेय, श्रवण कुमार मिश्र, अशोक मिश्र, कपिल देव मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र व काशीनरेश मित्र आदि मौजूद रहे। वहीं गांवों में सजे पंडाल भी श्रद्धालुओं की अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।