{"_id":"613b98c98ebc3e7fcd0075c6","slug":"mother-child-burnt-in-van-are-suffering-between-life-and-death-amethi-news-lko5949637171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी मौत से जूझ रहीं वैन में झुलसी मां-बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी मौत से जूझ रहीं वैन में झुलसी मां-बेटी
विज्ञापन
09 : संग्रामपुर : पीपरपुर के पास जली पड़ी मारुती वैन। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के फुटही गांव के समीप बृहस्पतिवार देर शाम मारुति वैन में आग लगने से 13 लोग झुलस गए थे। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया।
चिकित्सकों ने दो वर्षीय मासूम और उसकी मां की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में दोनों मां-बेटी जिंदगी मौत से जूझ रही हैं। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंडेरिया गांव के अफसर खान समेत 13 लोग गांव निवासी पिंटू कोरी की मारुति वैन कार से बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर के महुअरिया स्थित मौला बाबा की दरगाह जियारत करने गए थे। लौटते समय पीपरपुर थाना क्षेत्र के फुटही गांव के समीप अचानक चलती कार में आग लग गई।
विज्ञापन
कार में सवार आलिया बानो (36), शकीना (28), शिरीन खान (19), शाकिया बानो (40), कमर जहां (50), बदरूलानिशा (50), हिना खान (25), उमेमा (02), तासिरूल बानो (40), अफसर खान (22), मुस्कान (18), मोमिना (32) व पिंटू कोरी (30) झुलस गए।
सूचना पर पहुंचे पीपरपुर कोतवाल रतन सिंह ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मोमिना व उमेमा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मां-बेटी जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। अन्य झुलसे लोगों में से शिरीन का इलाज सुल्तानपुर में चल रहा है तो अन्य को चिकित्सकों ने उपचार के बाद शुक्रवार को घर भेज दिया। इस दुर्घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
तेल का रिसाव होने से लगी आग
कार पर चालक की सीट के बगल वाली सीट पर बैठे अफसर खान के अनुसार फुटही गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर चालक ने कार में तेल भरवाया। पेट्रोल पंप से निकलते ही कुछ जलने की दुर्गंध आई। कहा कि वह चालक से कार रोकने की बात कह ही रहे थे कि पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। अफसर खान की मानें तो कार की टंकी से तेल का रिसाव होने की वजह से आग लग गई। कहा कि मौके पर मंजर देख अब भी खौफजदा हैं।
दवा कराने के पैसे तक नहीं
मासूम के साथ जिंदगी मौत से जूझ रही मोमिना आर्थिक रूप से कमजोर है। ग्रामीणों की मानें तो उनके पास दवा कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं। गांव के लोगों की मदद से इलाज कराया जा रहा है। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने सरकार से दोनों का नि:शुल्क इलाज कराने की मांग की है।
कार में लगी थी किट
घटना स्थल पर जली कार के पीछे एक टंकी लगी दिख रही है। ग्रामीणों के अनुसार भी कार में किट लगी थी लेकिन वह एलपीजी थी या सीएनजी इसका पता नहीं चल सका। कार चालक पिंटू अपने घर पर नहीं मिला। दुर्घटना की वजह किट है या और कुछ इसका पता नहीं चल सका। कार पर सवार लोगों की मानें तो कार एलपीजी व सीएनजी से नहीं बल्कि पेट्रोल से ही चल रही थी। कार में लगी किट वैध है या नहीं इस पर संदेह है। घर व गांव वाले कार का नंबर नहीं बता सके।
होगी जांच : एआरटीओ
एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह ने बताया कि उनके यहां अभिलेखों में एलपीजी के 153, पेट्रोल/सीएनजी के 79 तो सीएनजी के 19 वाहन रजिस्टर्ड हैं। कहा कि कार का नंबर पता करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उक्त कार में लगी किट के वैध व अवैध होने की पुष्टि होगी। कहा कि दुर्घटना में जली कार की जांच कराई जा रही है। जांच में अवैध किट लगने की पुष्टि होने के बाद उक्त कार मालिक/चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।