फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Life imprisonment for three in murder case

Amethi News: हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास

Thu, 03 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for three in murder case
संवाद न्यूज एजेंसीगौरीगंज(अमेठी)। वर्ष 2011 में हुई हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 11 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

एसपी डाॅ. इलामारन जी. ने बताया कि संग्रामपुर थाने के अंबरपुर गांव में 29 मई 2011 को मार-पीट हुई थी। इसमें घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में गांव निवासी रामप्यारे, कमलेश व राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

कोर्ट में मामला विचाराधीन चल रहा था। इसी बीच पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन में केस का चयन हुआ। केस चयन करने के बाद मॉनीटरिंग सेल की ओर से प्रभावी करने के साथ गवाहों को उपस्थिति कर बहस की कार्रवाई पूरी कराई। मौजूद साक्ष्य व गवाहों के बयान पर बृहस्पतिवार को न्यायालय एसजे सुल्तानपुर ने रामप्यारे, कमलेश व राजेश को आजीवन कारावास व 11,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed