फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lekhpals protested against the working style of Tehsildar

Amethi News: लेखपालों ने तहसीलदार की कार्यशैली के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 23 Apr 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals protested against the working style of Tehsildar
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को लेखपाल संघ ने तहसीलदार की कार्यशैली के विरोध में निंदा प्रस्ताव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग उठाते हुए विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



19 अप्रैल को लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र की अगुवाई में संघ की बैठक होनी थी, लेकिन तहसील सभागार की चाबी नहीं मिली। इसी बात से असंतोष को लेकर लेखपाल संघ की दोबारा मंगलवार को तहसील सभागार में लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें तहसीलदार के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। लेखपालों ने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग उठाई। बैठक के बाद लेखपाल संघ ने एसडीएम अभिनव कनैजिया को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र देकर बताया कि करन सिंह, अमित कुमार, विमल सिंह व गंगा प्रसाद मिश्र को शीघ्र एसीपी का लाभ दिलाया जाए। सभी लेखपालों की सेवा पुस्तिकाएं नवीन की जाएं।
विज्ञापन



लेखपाल सच्चिदानंद द्विवेदी व रजनीश श्रीवास्तव की चिकित्सा प्रतिपूर्ति दिलाने व लेखपाल देवेश सिंह व विमल सिंह का रोका गया सात दिन का वेतन दिलाया जाए। कृषि गणना 2015-16, क्रॉप कटिंग व किसान सम्मान निधि से संबंधित देयों का भुगतान शीघ्र किया जाए। लेखपाल गंगा प्रसाद मिश्रा की नियुक्ति वर्ष 2005 में हुई थी, उन्हें पुरानी पेंशन योजना के तहत विकल्प स्वरूप पत्रावली जिला कार्यालय को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेखपाल अमित कुमार का स्थानांतरण जून 2024 में वाराणसी हुआ था, उन्हें तत्काल कार्यमुक्त और सेवानिवृत्त लेखपाल रामभूषण शुक्ल एवं शिवभूषण के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही लंबित है, जिसे शीघ्र निस्तारित किए जाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। तीन दिन में संबंधित मांगों का निस्तारण नहीं होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अरुण कुमार, संदीप मिश्र, नीरज त्रिपाठी, राम मूर्ति मिश्र, देवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed