{"_id":"64b431864993b3c0ba0a5646","slug":"janta-express-canceled-passengers-upset-amethi-news-c-96-1-slko1003-1987-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जनता एक्सप्रेस निरस्त, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जनता एक्सप्रेस निरस्त, यात्री हुए परेशान
Sun, 16 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। बारिश व गर्मी में दिल्ली के साथ देहरादून, वाराणसी व दिल्ली के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा तो 14 घंटे विलंब से दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस गौरीगंज पहुंची। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के विलंब से संचालित होने से अप साइड की ट्रेन आठ घंटे विलंब से आने की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर आरक्षित टिकट पर दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए सर्वाधिक परेशानी भर रहा है। दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार रात अपने निर्धारित समय 10:26 बजे के बजाए 14 घंटे विलंब से रविवार को अपरान्ह 2:46 बजे गौरीगंज पहुंची। दिल्ली से ट्रेन पर सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति यह है कि इसी रैक को वाराणसी से अपरान्ह 1:30 बजे रवाना होकर गौरीगंज शाम का 5:06 बजे पहुंचाना चाहिए, लेकिन ट्रेन के 14 घंटे विलंब से संचालित होने से वाराणसी शाम 7:00 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में यह ट्रेन वापसी में गौरीगंज कब पहुंचेगी और कितना विलंब से संचालित होगी की कोई अधिकृत सूचना नहीं है। स्टेशन की ओर फिलहाल आठ घंटे विलंब से पहुंचने की सूचना प्रसारित की जा रही है। रविवार को देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस निरस्त होने से वाराणसी के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार को पंजाब मेल डेढ़ घंटा, लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ढाई घंटा तो अन्य ट्रेन 30 से 40 मिनट विलंब से संचालित हुई। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने जनता एक्सप्रेस के निरस्त व डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के 14 घंटे विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंचने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रविवार को पंजाब मेल डेढ़ घंटा, लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ढाई घंटा तो अन्य ट्रेन 30 से 40 मिनट विलंब से संचालित हुई। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने जनता एक्सप्रेस के निरस्त व डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के 14 घंटे विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंचने की पुष्टि की है।
विज्ञापन