{"_id":"604e422c8ebc3e592368f7e1","slug":"jagdishpur-block-tops-in-education-system-amethi-news-lko569545295","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में जगदीशपुर ब्लॉक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई में जगदीशपुर ब्लॉक अव्वल
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मिशन प्रेरणा के तहत फरवरी माह में हुई ग्रेडिंग में जगदीशपुर ब्लॉक अव्वल रहा। विभाग ने एक बीईओ, एक संकुल, पांच स्कूल तथा चार एआरपी व पांच शिक्षकों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग मिशन प्रेरणा के तहत परिषदीय स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा है। इसके लिए निजी स्कूल की तर्ज पर संचालित करने के बाद प्रत्येक माह ग्रेडिंग व्यवस्था लागू की गई है।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि मिशन प्रेरणा के तहत फरवरी माह में ग्रेडिंग कार्य पूरा हो चुका है। ग्रेडिंग में जगदीशपुर ब्लॉक को उत्कृष्ट ब्लॉक तो अमेठी बीईओ हरिनाथ सिंह को उत्कृष्ट बीईओ के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह अनामिका सरकार को उत्कृष्ट स्टेट रिसोर्स पर्सन, संग्रामपुर के आशुतोष मिश्र को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन व मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र की एआरपी अर्चना मौर्या, जगदीशपुर में ओम प्रकाश शुक्ल व भेटुआ में संजय पांडेय तथा बाजार शुकुल को उत्कृष्ट संकुल चुना गया है।
इसके अलावा पीएस सारीपुर, पीएस अमेठी द्वितीय, पीएस पूरे हैदरअली, यूपीएस करनाईपुर तथा पीएस जगदीशपुर प्रथम को सर्वश्रेष्ठ स्कूल माना गया है।
पीएस पूरे हैदर अली जगदीशपुर में कार्यरत दीप्ती सिंह, अमेठी के पीएस खेरौना की संगीता, भादर के पीएस भुचक्वार सौरभ तिवारी, तिलोई के पीएस शंकरगंज की प्रतिभा सिंह व पीएस तिलोई प्रथम में कार्यरत शिक्षिका शशिभा सिंह को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में चयनित किया गया है।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मिशन प्रेरणा के तहत प्रमुख रूप से मोहल्ला पाठशाला, दीक्षा एप व प्रेरणा लक्ष्य के साथ शैक्षिक गतिविधियों के आधार पर ग्रेडिंग की जाती है। फरवरी माह में उत्कृष्ट घोषित बीईओ, एसआरजी, संकुल, एआरपी, स्कूल व शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।