फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inquiry counter no display board, how to get information about trains

Amethi News: पूछताछ काउंटर न डिस्पले बोर्ड, कैसे मिले ट्रेनों की जानकारी

Sun, 22 Oct 2023 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Inquiry counter no display board, how to get information about trains
अमेठी। कौन सी ट्रेन समय से आ रही है, कौन विलंब से चल रही है.. इसकी जानकारी के लिए गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर न तो डिस्पले बोर्ड लगा है और न ही पूछताछ काउंटर है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर स्थित जिला मुख्यालय के स्टेशन गौरीगंज से प्रतिदिन 13 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इन ट्रेनों से करीब 1200-1500 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। स्टेशन पर ट्रेन आगमन व प्रस्थान से जुड़ी सूचना नियमित प्रसारित करने के लिए कोई डिस्पले बोर्ड नहीं है। स्टेशन पर पूछताछ काउंटर का भी प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में ट्रेनों से जुड़ी जानकारी (कितना विलंब से संचालित है, कब तक पहुंचने की उम्मीद है, किस प्लेटफार्म पर आएगी, कौन सा कोच कहां लगेगा) के लिए स्टेशन मास्टर कक्ष से संपर्क करना पड़ता है। रेलवे कर्मी सिर्फ ट्रेन आगमन से करीब 10 मिनट पहले सूचना प्रसारित कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर मौजूद रह कर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किया जाता है नियमित प्रसारण
इलेक्ट्राॅनिक डिस्पले बोर्ड की स्थापना व पूछताछ काउंटर संचालित करने के लिए यात्रियों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। फिलहाल ट्रेन से जुड़ी सूचना का समय-समय पर प्रसारण किया जाता है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बेहतर प्रबंध किया जा रहा है। - प्रवीण सिंह, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed