फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Initiative to protect the children from pneumonia

बच्चों को निमोनिया से बचाने की पहल

Fri, 15 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Initiative to protect the children from pneumonia
गौरीगंज (अमेठी)। स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम ‘सोशल एवरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली’ (सांस) बच्चों को निमोनिया से बचाएगा। इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाकर जिले में पांच साल तक बच्चों की मृत्युदर में कमी लाने के लिए लिए जिले में विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के 15 प्रतिशत बच्चों की मृत्यु निमोनिया की वजह से होती है। निमोनिया की समय से पहचान एवं इलाज कर इनकी मृत्यु को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार ने ‘सोशल एवरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली’ कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने बताया कि शिशुओं को स्तनपान, समुचित अनुपूरक आहार देने के अलावा विटामिन-ए का घोल देने के साथ टीकाकरण पर ध्यान देकर बच्चों की मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक बसंतराय ने बताया कि इसके अंतर्गत बाल्यावस्था में निमोनिया के दौरान एमाक्सीसीलीन सीरप, डिस्पर्सेबल टैबलेट तथा जेंटामाइसीन के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। निमोनिया के प्रबंधन एवं उपचार के लिए गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

स्वास्थ्य इकाईयों पर निमोनिया के प्रबंधन एवं उपचार के लिए स्टाफ नर्स एवं मेडिकल ऑफिसर को स्किल बेस्ड प्रशिक्षण देने, ऑक्सीजन थेरेपी के साथ साथ दवाओं की उपलब्धता एवं उपयोगिता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि स्वच्छता व हाथों की सफाई से परिवार को विभिन्न रोगों से बचाया जा सकता है। जागरूकता के लिए आशा और एएनएम को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed