{"_id":"6a2efbdcc9cb02734e0bbdd9","slug":"humidity-rose-after-the-rain-amethi-news-c-96-1-ame1008-168178-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश के बाद बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश के बाद बढ़ी उमस
Mon, 15 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बारिश के बाद बढ़ी नमी और तेज धूप के कारण रविवार को उमस का असर पूरे दिन बना रहा। घरों से बाहर निकलते ही लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। कई लोग धूप से बचने के लिए छांव का सहारा लेते नजर आए।
गौरीगंज के व्यवसायी राजेश गुप्ता ने बताया कि सुबह मौसम सामान्य था, लेकिन समय बढ़ने के साथ उमस बढ़ती गई। अर्चना सिंह ने कहा कि घर के भीतर भी गर्मी और चिपचिपाहट महसूस हो रही थी। कपड़ा व्यापारी विनोद गुप्ता के अनुसार उमस के कारण ग्राहक कम पहुंचे, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। किराना कारोबारी अरुण जायसवाल ने बताया कि लोग सुबह और शाम के वक्त ही जरूरी खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं। राहगीर अमित तिवारी ने कहा कि बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनने के बाद किसानों ने धान रोपाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। किसान रामनरेश यादव ने बताया कि समय से हुई बारिश खेती के लिए लाभदायक रही है। किसान शिवबहादुर वर्मा ने कहा कि अगले कुछ दिनों में और बारिश होने पर रोपाई का काम और गति पकड़ेगा।