{"_id":"6aaedc22105b276ef4071b6b","slug":"humidity-rose-after-light-rain-amethi-news-c-96-1-ame1008-176120-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस
Sun, 20 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर में शनिवार को हो रही बारिश। -संवाद
अमेठी सिटी। उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार दोपहर बाद मौसम बदलने से कुछ राहत मिली। करीब तीन बजे बादल छा गए। अमेठी, संग्रामपुर, मुंशीगंज समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में थोड़ी नरमी आई, लेकिन उमस कम नहीं हुई।
सुबह से ही तेज धूप निकली थी। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई। दोपहर तक पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भी दोपहर में आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। दोपहर बाद बादल छाने और बारिश शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बारिश थमने के कुछ देर बाद उमस फिर परेशान करने लगी।
गौरीगंज के दुकानदार जियालाल ने बताया कि तेज धूप और उमस के कारण कारोबार प्रभावित रहा। दोपहर बाद मौसम ठंडा होने और बादल छाने से कुछ राहत मिली। खरीदारी के लिए निकले राहगीर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि तेज धूप और उमस में थोड़ी देर बाहर निकलने पर ही कपड़े पसीने से भीग जा रहे थे।
विज्ञापन
बारिश के बाद कई मार्गों पर कीचड़ फैल गया। फिसलन के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर भी आवागमन प्रभावित रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।