{"_id":"65d652722a8a86d96c082064","slug":"humanity-ashamed-mother-what-was-my-mistake-that-i-threw-it-in-the-field-amethi-news-c-96-1-ame1002-114035-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार : मां, मेरी क्या गलती थी, जो खेत में फेंक दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता शर्मसार : मां, मेरी क्या गलती थी, जो खेत में फेंक दिया...
Thu, 22 Feb 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
जायस(अमेठी)। मां, मैंने तो आपकी कोख में आते अपनी उम्मीदों के रंग भरना शुरू कर दिए थे। मेरी हर धड़कन को जिंदा रखने अपनी रातों की नींद खोई होगी। फिर मेरी क्या गलती थी, जो आने मुझे खेत में फेंक दिया। ... यह सवाल उस नवजात बच्ची के हैं, जो बुधवार को मोजमगंज नाले के पास लावारिस हालत में खेत में मिली।
जायस थाना क्षेत्र के मोजमगंज नाले के पास बुधवार की सुबह एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज स्कूल जा रहे बच्चों के कानों में पड़ी। बच्चों के शोर करने में पहुंचे लोगों ने देखा कि सरसों के खेत में नवजात रो रहा है। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम नवजात का उपचार कर रही है।
सीएचसी में डॉ मो. इस्तियाक ने बताया कि सर्दी लगने की वजह से नवजात की शरीर अकड़ गई थी। लेकिन उपचार के बाद हालात सामान्य है। जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात के स्वस्थ होने पर चाइल्ड केयर सेंटर भेजा जाएगा। वैसे शाम को नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।