फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   hot tempture 40, so many problem

Amethi News: गर्मी से लोग बेजार, पारा 40 पार

Fri, 17 May 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
hot tempture 40, so many problem
धूप से बचने के लिए छात्राएं स्टोल से मुंह ढककर जाती हुईं।
अमेठी सिटी। बृहस्पतिवार को तापमान में एक बार फिर तेजी रही। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गर्मी बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल रहा। एक सप्ताह से तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा था।
विज्ञापन

मगर, बृहस्पतिवार को एक बार फिर पारा 40 के पार पहुंच गया। चढ़े हुए तापमान के बीच गर्म हवा और तेज धूप हालत और पतली कर दे रही है। सूरज की गर्मी ने लोगों की बेचैनी को बढ़ा दी। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में गौरीगंज कस्बे के चौक बाजार, चिकमंंडी, सैठा तिराहे पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। बाइक व स्कूटी सवार लोग चेहरों पर कपड़े ढककर गुजरने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ अमर नाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 87 व न्यूनतम 42 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भी तक नहीं हुआ प्याऊ का इंतजाम
भले ही मौसम की मार से हर कोई परेशान हो रहा हो लेकिन, अभी तक शहर में प्याऊ का इंतजाम नहीं हो सका है। चाहे वह शहर का सब्जी मंडी चौराहा हो या बस स्टाप, हर जगह लोगों को दिक्कत हो रही है। रोहन का कहना था कि गर्मी के इस मौसम में प्रशासन या सामाजिक संगठनों को आगे आकर जगह-जगह प्याऊ लगवा देना चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिलती।


इस मौसम में क्या करें
- साफ पानी अधिक पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके।

- हल्के, ढीले सूती वस्त्र पहनें ताकि शरीर तक हवा पहुंचे और पसीने को सोखकर शरीर को ठंडा रखें।
- धूप में बाहर जाने से बचें। यदि बहुत जरूरी हो तो धूप के चश्मे, छाता, टोपी एवं जूते, चप्पल पहनकर ही घर से निकलें।

- यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें। ओआरएस का घोल पियें।
- नींबू पानी, कच्चे आम का पना, लस्सी आदि का प्रयोग करें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed