फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hearing on registration of case against police personnel on 21st

Amethi News: पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज कराने की सुनवाई 21 को

Sat, 03 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hearing on registration of case against police personnel on 21st
गौरीगंज । अमेठी कोतवाली के परसावां गांव निवासी मान प्रताप सिंह ने जायस कोतवाली में तैनात दो दरोगा और छह अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी ने मामले की सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

मान प्रताप सिंह की अर्जी के मुताबिक, वह सपरिवार रोजी रोटी कमाने के लिए लुधियाना शहर में रहते हैं। उनके छोटे भाई अभय प्रताप सिंह परिवार के साथ 18 से 29 जनवरी तक रामेश्वरम तमिलनाडु की यात्रा पर गए थे। 25 जनवरी को उपनिरीक्षक राजेश कुमार, मोहम्मद सईद, सिपाही ज्ञान सिंह, अंकित दीक्षित, नरेंद्र कुमार मिश्रा, शिवराम, ओम प्रकाश पाठक, कपिल देव सिंह षड्यंत्र करके झूठी कहानी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में दर्ज केस में उनका और उनके भाई अभय प्रताप सिंह का नाम शामिल कर दिया।
विज्ञापन

बीती 8 फरवरी को लुधियाना से परसावा आने पर मामले की जानकारी हुई। इसके बाद एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed