फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Health department preparing to deal with third wave of corona

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 23 Jun 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Health department preparing to deal with third wave of corona
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटाने की जिले में तैयारियां तेज हो गईं हैं। सीएमओ ने रेफरल अस्पताल का निरीक्षण कर मौजूद संसाधन व सुविधाओं की क्रियाशीलता का सत्यापन किया। सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिया कि ओटी सहायकों व स्टाफ नर्स को दोबारा प्रशिक्षित कराएं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुट गया है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने मंगलवार देर शाम तिलोई में संचालित 200 बेड के रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकरणों की क्रियाशीलता तथा उनके रखरखाव की हकीकत परखी।
विज्ञापन

अस्पताल में संचालित ऑक्सीजन पाइपलाइन तथा वेंटीलेटर की भी सक्रियता देखी। अस्पताल अधीक्षक को संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। सीएमओ ने अधीक्षक को अस्पताल में तैनात ओटी सहायकों तथा स्टाफ नर्स को दोबारा प्रशिक्षित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि रेफरल अस्पताल में तीन ओटी सहायक तथा 20 स्टाफ नर्स तैनात हैं। सभी को जिला अस्पताल में प्रशिक्षण दिलाने को कहा गया है। बताया कि इसके अलावा सभी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed