फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Harvested paddy crop soaked by rain

Amethi News: बारिश से भीगी धान की कटी फसल

Wed, 29 Oct 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Harvested paddy crop soaked by rain
 लोहरता गांव की सीवान में बूंदाबांदी के बीच भीगी खेत में पड़ी धान की फसल। -संवाद
अमेठी सिटी। दो दिनों से बदले मौसम और मंगलवार भोर में हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों और खलिहान में पड़ी धान की फसल भीग गई तो वहीं खड़ी धान की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है। हाल ही में बाेई गई आलू, मटर, चना, सरसों की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने बूंदाबांदी संग हल्की बारिश व बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



इस समय आलू, मटर, चना, सरसों, अलसी आदि फसलों की बोआई हो रही है। वहीं किसानों ने अगेती पककर तैयार धान की फसल की कटाई शुरू कर दी है। कुछ किसानों ने मजदूर लगाकर हाथ से धान की फसलों की कटाई करा दी है, जो खेत व खलिहान में पड़ी है। कंबाइन मशीन से धान की कटाई कराने वाले किसानों ने उपज को बाहर रख दिया है।
विज्ञापन



जिले में मंगलवार भोर चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई जो सुबह सात बजे तक होती रही। किसान भोलानाथ ने बताया कि मजदूर लगाकर धान की कटाई करा दी है। करीब दो बीघा धान की फसल दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण खेत में भीग गई है। किसान सुरेश कुमार शुक्ल ने बताया कि चार बीघा धान की फसल पककर तैयार है। मजदूर लगाकर एक बीघा धान की फसल कटवाई है। बूंदाबांदी होने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण परेशानी बढ़ गई है। त्रियुगी नारायण ने बताया कि कंबाइन मशीन से चार बीघा धान की फसल कटवाई है। अभी उसे सूखने के लिए धूप चाहिए। लगातार बारिश हुई तो धान खराब हो जाएगा। किसान रामहेत, शैलेंद्र कुमार, रामकुमार यादव आदि ने बताया कि आलू, मटर, सरसों, चना आदि की बोआई कराई है। ज्यादा पानी बरसा तो बोई फसल खराब होने की आशंका है। किसान कटी धान की फसल को सहेजने में जुटे हैं। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलाव आया है। आगामी 24 घंटे में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश होने की संभावना है।






31 अक्तूबर तक न करें बोआई और कटाई
जगदीशपुर। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार मिश्र ने बताया कि बदले मौसम के बीच किसान धान की कटाई दो-तीन दिनों के लिए स्थगित कर दें। आलू ,चना, मटर, मसूर, सरसों की बोआई 31 अक्तूबर तक न करें। इसके साथ ही गोभी, टमाटर व आलू की फसलों में अभी सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed