फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Harmful insects will be destroyed by deep plowing of the field

Amethi News: खेत की गहरी जोताई से नष्ट होंगे हानिकारक कीट

Thu, 09 May 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Harmful insects will be destroyed by deep plowing of the field
अमेठी सिटी। रबी व खरीफ फसल के दौरान किसान साल भर बीमारी, कीट व खरपतवार की समस्या से जूझते रहते हैं। समस्या से छुटकारा पाने के लिए पेस्टीसाइड का ज्यादा प्रयोग स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव डाल रहा है। कृषक रबी की फसल कटाई के बाद खाली पड़े खेत की गहरी जोताई व अन्य उपायों से कई परेशानियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए सलाह जारी की गई है, जिसमें किसानों को कीट, रोग व खरपतवार प्रबंधन के लिए उपाय सुझाए गए हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक रविकांत सिंह ने बताया कि किसानों को सबसे पहले मेड़ों की साफ सफाई कर लेना चाहिए। जिससे हानिकारक कीटों व सूक्ष्म जीवों के आश्रय नष्ट हो जाते हैं, जिससे अगली फसल में इनका प्रकोप कम हो जाता है। सिंचाई के जल को खेत में रोकने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकाल में गहरी जोताई का महत्व बताते हुए कहा कि इससे मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ जाती है। खेत में उगे खरपतवार व फसल अवशेष मिट्टी में दबकर सड़ जाते हैं, जिससे खेत में जीवांश की मात्रा बढ़ती है। गहरी जोताई से पत्थर चट्टा, जंगली चौलाई, पान पत्ता, रसभरी, सोंवा, मकरा आदि के बीज सूर्य की तेज किरणों के संपर्क में आकर नष्ट हो जाते हैं। मिट्टी में पाए जाने वाले हानिकारक जीवाणु, कवक व हानिकारक सूक्ष्म जीव मर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed