{"_id":"6a0382a225694c9a2f07bcf1","slug":"gusts-of-hot-air-scorched-the-people-amethi-news-c-96-1-ame1008-165623-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया
Wed, 13 May 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर में मंगलवार को धूप से बचाव के लिए गमछे से सिर ढक कर जाते युवक। -संवाद
अमेठी सिटी। मई की तेज धूप और उमसभरी गर्मी अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार को तेज धूप के साथ चल रहे गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
रात में बढ़ी उमस के कारण पंखा और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। दिन में धूप की तपिश से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। बाजारों में गन्ने का रस, लस्सी, बेल का शरबत, नींबू पानी और फलों के जूस की दुकानों पर भीड़ रही। कई लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर घरों से निकले। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ी।
गौरीगंज चौक बाजार में मिले गोसाईगंज निवासी जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जमुना प्रसाद ने कहा कि उमस के कारण रात में भी चैन नहीं मिल रहा है। बाजारों में दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
लापरवाही पड़ सकती है भारी
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि उमसभरी गर्मी में बुखार, सिरदर्द, डायरिया और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें, पर्याप्त पानी पीते रहें और इलेक्ट्रॉल, नारियल पानी व फलों के जूस का सेवन करें।