फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Great festival of democracy, everyone should vote together

Amethi News: लोकतंत्र का पर्व महान, सब मिलकर करें मतदान

Thu, 11 Apr 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Great festival of democracy, everyone should vote together
मतदाता जागरूकता को बच्चों ने मेहंदी लगाई
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के अभियान को सफल बनाने की कवायद तेज हो रही है। बुधवार को परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने विविध कार्यक्रम किए। बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत भेटुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे पद्मिन में पोस्टर,चार्ट, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाध्यापक आलोक सिंह और सहायक शिक्षिका श्वेता सिंह की मौजूदगी में बच्चों ने वोट फाॅर इंडिया की मेहंदी लगाकर 20 मई को बूथ मतदान करने की अपील की। गौरीगंज के कंपोजिट स्कूल, हरखपुर में प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह के साथ बच्चों ने बैनर, स्लोगन, पोस्टर और चार्ट बनाए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल कमरौली में नाटक के जरिए मतदान करने की अपील की। शिक्षक प्रदीप कुमार मौजूदगी में बच्चों ने मतदान प्रक्रिया का डेमो भी किया। नौगरिवां स्कूल में शिक्षक धीरेंद्र कुमार के साथ बच्चों ने गांव का भ्रमण करते हुए लोगों से मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन

मॉडल स्कूल ठेंगहा के स्टाफ शिव प्रसाद,आशीष श्रीवास्तव ,राजीव साहू ने बच्चों के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाकर लोगों को जागरूक किया। बालिका शिक्षा समन्वयक श्याम सुंदर श्रीवास्तव के साथ प्राथमिक स्कूल सनहा के बच्चों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। गौरीगंज के सारीपुर में जागरूकता रैली तो मुसाफिरखाना के मानशाहपुर में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। बाजार शुकुल के प्राथमिक स्कूल सौना में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल लोगों से 20 मई को मतदान करने की अपील की। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed