{"_id":"649c7b8578c6262d3b06a6e4","slug":"grant-will-be-given-to-promote-vegetable-farming-amethi-news-c-96-1-ame1003-1127-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सब्जी खेती को बढ़ावा देने के लिए मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सब्जी खेती को बढ़ावा देने के लिए मिलेगा अनुदान
Wed, 28 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
नर्सरी में तैयार पौधे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। सब्जी खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को अनुदान दिया जाएगा। निदेशालय से जिले का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद अनुदान का लाभ लेने को किसानों को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद योजना से लाभान्वित किया जाएगा।निदेशक खाद्य एवं उद्यान प्रसंस्करण ने उद्यान विभाग को जिले में टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, कद्दू वर्गीय, शिमला मिर्च का लक्ष्य निर्धारित किया है। आवेदन मिलने के बाद पात्र किसानों का चयन किया जाएगा। विभाग की ओर से शाकभाजी में 40 हेक्टेयर टमाटर खेती , 30 हेक्टेयर पत्तागोभी की खेती , 40 हेक्टेयर फूलगोभी की खेती, 55 हेक्टेयर कद्दू वर्गीय फसल पर ,दस हेक्टेयर शिमला मिर्च, मसाला खेती जैसे दो सौ हेक्टेयर प्याज , 25 हेक्टेयर मिर्च व 25 हेक्टेयर गेंदा फूल की खेती की जानी है।
शाकभाजी में काइंड डीबीटी के माध्यम से 0.4 हेक्टेयर में आठ हजार, मसाला की खेती पर प्रति हेक्टेयर 12 हजार व फूल पर 16 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिया जाएगा।
खतौनी व पास बुक करानी होगी अपलोड
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि किसानों को आवेदन के समय खतौनी, पास बुक, आधार कार्ड तथा किसान पंजीयन संख्या अपलोड करनी होगी। आवेदन की जांच के बाद किसानों को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। इसके बाद बीज क्रय व खेती करने पर अनुदान राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
जांच के बाद मिलेगा अनुदान
जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना के तहत चिन्हित किसानों की ओर से की गई सब्जी की खेती का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। कृषकों की ओर खेती करना प्रमाणित होने के बाद ही अनुदान मिलेगा।