फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girls were told their rights

छात्राओं को बताए गए उनके अधिकार

Sat, 24 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Girls were told their rights
अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर व उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। शनिवार को आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में छात्राओं को समाज में बढ़ते अपराध व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन वेबिनार, पोस्टर, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता के साथ महिला सुरक्षा, आत्म रक्षा स्वास्थ्य संवर्धन, महिला हेल्प लाइन एवं कानून के प्रति जागरूकता एवं बालिकाओं को स्वरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रमाधिकारी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत दिनों में कई विषय विशेषज्ञों से संपर्क कर छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साइबर क्राइम से बचाव के लिए विनोद कुमार मिश्र ने बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दुष्यन्त प्रताप सिंह. राजेन्द्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed