फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girls show talent in Rangoli

रंगोली व दीप प्रज्जवलन में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 13 Nov 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Girls show talent in Rangoli
अमेठी। नारी सुरक्षा व शक्ति अभियान के तहत शहर के मनीषी बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार देर शाम रंगोली व दीप प्रज्जवल कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली व दीप प्रज्जवलन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में एसपी ने उत्कृष्ट प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

ज्योति पर्व दीपावली के पहले शहर में संचालित मनीषी बालिका इंटर कॉलेज में नारी शक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए रंगोली व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने मिशन शक्ति के साथ नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को केंद्र बिंदु मानकर मनमोहक रंगोली के साथ स्कूल परिसर में दीप प्रज्जवलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद एसपी दिनेश सिंह ने रंगोली व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए उत्कृष्ट प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अर्चना पांडेय समेत सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed