फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl dies after treatment by quack.

Amethi News: झोलाछाप के इलाज के बाद बालिका ने दम तोड़ा

Sun, 20 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after treatment by quack.
 बाजारशुकुल के नरहरगढ़ मठ मजरा ऊंचगांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
बाजारशुकुल। नरहरगढ़ मठ मजरा ऊंचगांव निवासी बब्लू की सात वर्षीय बेटी सौम्या की शुक्रवार को झोलाछाप के इलाज के बाद तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मां करिश्मा ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कमरौली थाने में तहरीर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन


करिश्मा के मुताबिक सुबह उनकी बेटी सौम्या को बुखार था। वह बेटी को दवा दिलाने के लिए कठौरा गई थीं। कमरौली के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कठौरा में संचालित मेडिकल स्टोर पर मौजूद झोलाछाप से बालका का उपचार कराया और दवा ली। घर पहुंचकर दवा देने के कुछ देर बाद सौम्या की हालत अचानक बिगड़ गई। उसकी नाक से झाग आने लगा। परिजन उसे लेकर दोबारा झोलाछाप के पास पहुंचे। वहां से अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही सौम्या ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत के बाद करिश्मा ने कमरौली थाने में तहरीर देकर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया और जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सौम्या की मौत के बाद मां करिश्मा बदहवास हैं। बेटी को याद कर वह बार-बार फफक पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अगर पता होता कि बेटी को यहां लाने के बाद ऐसा होगा तो कभी नहीं लाती। बहनें सुमन, मोहिनी और रोहिणी तथा भाई बाबू का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे पिता बब्लू गमगीन हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।



दो सदस्यीय टीम करेगी जांच
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय और सीएचसी अधीक्षक बाजारशुकुल डॉ. सुधीर वर्मा की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीएमओ की रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed