फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fundamental Rights Party staged a sit-in protest

Amethi News: मौलिक अधिकार पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fundamental Rights Party staged a sit-in protest
अमेठी। मौलिक अधिकार पार्टी ने तहसील परिसर में शनिवार को सात सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष संगीता विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। धरने के समापन के बाद मौलिक अधिकार पार्टी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन तैयार किया। यह ज्ञापन एसडीएम आशीष कुमार सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन



ज्ञापन में सात प्रमुख मांगें शामिल थीं। इनमें राष्ट्रीय आय में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना, शिक्षा व्यवस्था का राष्ट्रीयकरण करना, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से निशुल्क करना प्रमुख है। अन्य मांगों में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए महिला आयोग का गठन, वर्तमान आर्थिक नीति में व्यापक बदलाव (जिसे देश के लिए घातक बताया गया), जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू करना शामिल है।
विज्ञापन



धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संगीता विश्वकर्मा ने कहा कि देश की मौजूदा नीतियां आम नागरिक, छात्र, महिला और गरीब वर्ग के हितों की अनदेखी कर रही हैं। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष राम विलास वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम शंकर वर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोशनी शर्मा, सुमित्रा देवी, राष्ट्रीय संप्रेक्षक शिव मूरत शर्मा, संतोष विश्वकर्मा और प्रदेश महासचिव राम बहादुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed