फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   form filed for 1510 posts including one village head in amethi

अमेठी में तीन प्रधान समेत 1510 पदों के लिए होगा दाखिल होंगे पर्चे

Sat, 05 Jun 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
form filed for 1510 posts including one village head in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में रिक्त ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रविवार को ब्लॉकों में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 12 जून को मतदान और 14 जून को मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन

विगत माह हुए निर्वाचन के दौरान अलग-अलग ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में 1,506 ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर एक भी नामांकन नहीं दाखिल नहीं हुए थे।
इसके अतिरिक्त शाहगढ़ ब्लॉक की कुशबैरा, जगदीशपुर की सिधियावां, मुसाफिरखाना की पलिया चंदापुर में निर्वाचित ग्राम प्रधान तथा बाजार शुकुल के वार्ड संख्या 38 के निर्वाचित बीडीसी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छह जून (रविवार) को नामांकन व जांच, सात जून (सोमवार) को नाम वापसी व चिन्ह आवंटन, 12 जून को मतदान तथा 14 जून को मतों की गिनती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सभी नामांकन केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। नामांकन केंद्र के अंदर प्रत्याशी व समर्थक को मास्क के प्रयोग के बाद जाने की अनुमति होगी। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग व जांच के साथ सैनिटाइजेशन की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed