फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   five arrest with 135 peti wine

135 पेटी अवैध शराब पकड़ी, पांच गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2020 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
five arrest with 135 peti wine
गौरीगंज (अमेठी)। मुसाफिरखाना व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से दो वाहनों से ले जाई जा रही लाखों की अवैध शराब के साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। वाहनों की तलाशी के दौरान 1.2 लाख रुपये नकद व 10 मोबाइल फोन समेत चोरी की कई सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर इन दिनों पूरे जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव तथा मुसाफिरखाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के धरौली मोड़ के पास हाइवे पर अवैध शराब लेकर आ रही एक बोलेरो व पिकअप को रेाक लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 135 पेटियों में रखी 6,075 क्वार्टर अवैध देसी शराब (बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये), बैग में रखे एक लाख दो हजार 500 रुपये नकद, एक घड़ी, एक सफेद धातु का कड़ा, दो मोहर तथा 10 मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला प्रतापगढ़ थाना सांगीपुर के गांव चतुरीपुर निवासी चंदन गौतम, इसी थाना क्षेत्र के नौबस्ता अमावा निवासी रोहित सरोज व डभियार निवासी बृजेश कुमार वर्मा, जिला अयोध्या के थाना पूरा कलंदर के गांव मवईया निवासी मोहित मिश्र तथा इसी जिले के थाना इनायतनगर के गांव मझिनाईपुर निवासी अंजनी पांडेय के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज करते हुए सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed