{"_id":"6637f4198d407ce2d2050a66","slug":"fir-on-eight-person-amethi-news-c-96-1-gon1004-118132-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पति व सास सहित आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पति व सास सहित आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस
Mon, 06 May 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 May 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी/इन्हौना। शादी के पांच माह बाद महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने घटना के 26 दिन बाद केस दर्ज किया है। जिसमें मृतक महिला के पति, सास सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कब्र से महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
मुसाफिरखाना ब्लॉक के ग्राम रानीगंज मजरे दौलतपुर निवासी मृतका की मां खातून बानो ने तहरीर में लिखा है कि बेटी सबीना बानो की शादी 23 नवंबर 2023 इन्हौना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नापुर निवासी शाहरुख से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। वहीं पति शाहरुख पर एक अन्य महिला से शादी का आरोप है। नौ अप्रैल को ससुराल वालों ने सूचना दी कि सबीना ने फांसी लगा ली है। जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो जल्दबाजी में शव दफना दिया गया।
मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे, हाथ की नस कटी थी व कमरे में खून के निशान थे। मामले में तब रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। ऐसे में परिजनों की मांग पर डीएम के आदेश पर शव खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि सबीना के पति शाहरुख, जेठ रियाज, मेराज, नाजू, सास जगीरुल, जेठानी नाजो, शबाना व रेहाना के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।