फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   FIR against two including staff nurse

Amethi News: स्टाफ नर्स सहित दो के खिलाफ एफआईआर

Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR against two including staff nurse
अमेठी। सीएचसी जगदीशपुर में बुधवार को प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत मामले में परिजनों की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने स्टाफ नर्स और दाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के बहुआ पूरे ठकुराइन निवासी कांति देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार को मंगलवार की रात 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार की सुबह 9.15 बजे सामान्य प्रसव कराया। प्रसव के कुछ बंद तक रक्तस्राव बंद न होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत से नाराज तीमारदारों ने सीएचसी में हंगामा किया था।
विज्ञापन

मृतका के देवर जितेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर स्टाफ नर्स व दाई पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कहा था कि पैसे न दे पाने पर इलाज में लापरवाही की गई। एसओ जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्स ममता व दाई राधा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह के निर्देश पर चार सदस्यीय डाक्टरों की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed