{"_id":"5f186bb28ebc3e63de133a95","slug":"fir-against-six-amethi-news-lko5319733150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या के मामले में छह के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या के मामले में छह के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में मंगलवार शाम हुई अधेड़ की हत्या के मामले में दो अधिवक्ता समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक के मझले पुत्र की तहरीर पर देर रात केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दूसरे दिन भी मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
पुराने भूमि विवाद को लेकर संग्रामपुर थाने के शुकुलपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र (56) की उनके पड़ोसी परिवार के छह लोगों ने लाठी डंडों व लोहे की राड व पाइप आदि से मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद देर रात पुलिस ने राजेंद्र के मझले पुत्र सत्य प्रकाश मिश्र की तहरीर पर तीन सगे भाई अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ल, वागीश शुक्ल व अधिवक्ता चंद्रभान शुक्ल के अलावा अशोक शुक्ल के पुत्र गौरव शुक्ल, वागीश शुक्ल के पुत्र सत्यम शुक्ल व चंद्रभान शुक्ल के पुत्र सागर शुक्ल के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
सत्यप्रकाश की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से लैस उपरोक्त हमलावर देर शाम उनके घर पर चढ़ आए और जान बचाकर घर में भागे उनके पिता की आंगन में पीट-पीट कर हत्या कर दी। देर रात दर्ज हुई प्राथमिकी के बाद पुलिस ने सत्यम के अलावा सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। घटना को लेकर उपजे आक्रोश को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। घटना के दूसरे दिन मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
शव गांव पहुंचा तो बिलख पड़ा परिवार
पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार दोपहर अधेड़ का शव गांव पहुंचा तो परिवार के साथ पूरा गांव बिलख पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक बेहद सीधा था। शव को थोड़ी देर घर पर रखने के बाद दाह संस्कार के लिए प्रयागराज निकल गए। घटना के दूसरे दिन भी गांव में अधिकांश लोगों के घर चूल्हा नहीं जला।
मृतक का एक बेटा सेना में
राजेंद्र प्रसाद के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा बेटा वेद प्रकाश किसी शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है तो मझला बेटा सत्य प्रकाश अभिकर्ता का काम करता है। छोटा बेटा सूर्य प्रकाश सेना में है। घटना वाले दिन संयोग से तीनों बेटे व तीनों बहुएं घर पर थे। राजेंद्र की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।