फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   farmers reached market for higher crop price

मंडी में गेहूं की कीमत बढने से केंद्र नहीं जा रहे किसान

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
farmers reached market for higher crop price
जायस (संवाद)। बाजार में गेहूं की कीमतों में आए उछाल ने क्रय केंद्र प्रभारियों को परेशान कर दिया है। बाजार में कीमत बढ़ने से किसान क्रय केंद्र के बजाए आढ़तियों को अपनी उपज बेच रहे हैं तो लक्ष्य पूरा करने दवाब से प्रभारी चिंतित हैं। क्रय केेंद्र पर तैनात पल्लेदार भी किसानों की आवक नहीं होने से आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो किसान क्रय केंद्र आने से किनारा काट रहा है।
विज्ञापन

फसल समर्थन मूल्य योजन के तहत क्रय केद्रों पर 2015 रुपये प्रति क्विटंल गेहूं खरीद करने की व्यवस्था शासन ने बनाई है। 67 क्रय केंद्र पर एक अप्रैल से खरीद होने के बावजूद आज तक पांच एजेंसी के 67 क्रय केेद्रों पर 407 किसानों से मात्र 3373.85 एमटी ही गेहूं खरीद हुई है। जायस में किसानों सेे निर्धारित समर्थन मूल्य योजना के तहत खरीद करने के लिए विपणन शाखा के तीन तो एफसीआई का एक क्रय केंद्र खोला गया है। चारों क्रय केंद्रों पर पिछले चार दिनों से बोहनी तक नहीं हुई है। जबकि मंडी में गेहूं बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

लगातार बाजार में गेहूं की कीमतों में इजाफा होने से किसान भी क्रय केंद्र जाने से गुरेज कर रहे है। किसानों के अनुसार सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के गेंहू की कीमत 2015 रुपये प्रति क्विंटल लगाई जा रही है, जबकि बाजार में 21 सौ से 22 सौ रुपये में गेहूं आसानी से बिक जा रहा है। ऐसे में क्रय केंद्र पर उपज बेंचने से करीब 100-200 सौ रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना होगा। क्रय केंद्रों पर किसानों की आमद नहीं होने से केंद्र प्रभारी लक्ष्य पूरा करने के लिए परेशान हैं तो कार्यरत पल्लेदारों के साथ रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमओ तिलोई सत्यप्रकाश राय ने बताया कि मंडी में गेहूं की दर में काफी बढ़ोत्तरी होने के कारण किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचने के बजाए मंडी के आढ़तियों के पास बेच रहा है। जिन किसानों ने केंद्रों से टोकन लिया था, अब वे भी अपना गेहूं नहीं ला रहे हैं। किसानों से लगातार संपर्क कर लक्ष्य पूरा करने के लिए खरीद की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed