फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers are worried due to non-availability of DAP, they are making rounds.

Amethi News: डीएपी न मिलने से किसान परेशान, लगा रहे चक्कर

Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to non-availability of DAP, they are making rounds.
अमेठी सिटी। किसान डीएपी के लिए चक्कर काट रहे हैं। कई समितियों व इफको केंद्रों पर खाद नहीं है। संग्रामपुर इफको केंद्र, साधन सहकारी समिति खेरौना, महराजपुर, जगदीशपुर, माधोपुर सहित 20 समितियों पर खाद ही नहीं है। वहीं इफको सेंटर अमेठी, गौरीगंज और मुसाफिरखाना में डीएपी नहीं है, केवल एनपीके उपलब्ध है, जिससे किसानों को डीएपी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इस समय आलू संग दलहन और तिलहन आदि फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। गौरीगंज के इफको सेंटर पर खाद लेने पहुंचे मोहम्मद इबरार ने बताया कि माधोपुर समिति पर गए थे वहां पर डीएपी नहीं मिली। यहां पर भी आए, लेकिन यहां भी डीएपी नहीं मिली। किसान रामकुबेर ने बताया कि भैया काव बताई, जवने जगह जा, उहां डाई (डीएपी) नाही मिलत अहय। सिर्फ इहै बतावते कि दूइय दिन बाद आया, शायद इहां खाद आई जाये। बहुत परेशानी अहय, कैसे बोआई होय।
विज्ञापन




किसान सुरेश कुमार ने बताया कि बाबूपुर समिति पर गए, वहां पर खाद नहीं मिली। इफको सेंटर पर भी खाद नहीं मिली। इसी तरह किसान राम समुझ, अर्चना ने बताया कि डीएपी नहीं मिलने के कारण आलू, मटर, सरसों की बोआई पिछड़ रही है। हर बार बोआई के समय खाद की किल्लत बनी रहती है। ताला साधन सहकारी समिति पर राम कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि नौ बजे से लाइन में लगे हैं। दो बोरी बड़ी मुश्किल से मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




भेजी जा रही खाद

जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि सेंटरों पर खाद भेजी जा रही है। इफको प्रबंधक को सेंटरों पर और सहकारिता सहायक आयुक्त को समितियों पर मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed