फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer Electrocuted by Live Wire; Breathes His Last

Amethi News: तार में उतरे करंट की चपेट में आया किसान, सांसें थमीं

Tue, 19 May 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 19 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer Electrocuted by Live Wire; Breathes His Last
जामों। गौरा गांव निवासी किसान रामकुमार (56) सोमवार को खेत में लगे कटीले तार पर एलटी विद्युत लाइन का तार गिरने से करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



नकछेद मौर्य ने बताया कि उनका बेटा रामकुमार सुबह धान की नर्सरी तैयार करने के लिए खेत में पानी भरने गया था। ट्यूबवेल के पास मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए कटीले तार में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में वह आ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित कराई और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद रामकुमार को तार से अलग किया गया।
विज्ञापन




परिजन उन्हें लेकर सीएचसी जामों पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। प्रारंभिक जांच में खेत की मेड़ पर लगे कटीले तार पर एलटी विद्युत लाइन का तार गिरने से करंट प्रवाहित होने और उसकी चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed