फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Evaluation of copies of mathematics and chemistry started

गणित व रासायन विज्ञान की कापियों का मूल्यांकन शुरू

Tue, 12 May 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies of mathematics and chemistry started
अमेठी। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार से हाईस्कूल के गणित की 11,345 व इंटर के रासायन विज्ञान की 9,116 कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। मूल्यांकन कार्य के लिए विभाग की ओकर से 60 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को नामित शिक्षकों ने 6,950 कापियों का मूल्यांकन कार्य सोशल डिस्टेंसिंग व बोर्ड के निर्देशों के अनुसार पूरा किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में रंणजय इंटर कॉलेज व रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में पांच मई से शुरू हुआ है।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार मूल्यांकन कार्य के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार मंगलवार से इंटरमीडिएट की आवंटित 9,116 रासायन विज्ञान विषय की कापी व हाईस्कूल में गणित विषय की आवंटित 11,345 कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य समय से पूरा हो सके इसके लिए विभाग ने रणवीर इंटर कॉलेज में चार प्रधान परीक्षक व 18 परीक्षक तथा रणंजय इंटर कॉलेज में तीन प्रधान परीक्षक व 35 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। नामित शिक्षकों ने मंगलवार को हाईस्कूल की 1,500 तो इंटरमीडिएट की 5,450 कापियों समेत कुल 6,950 कापियों का मूल्यांकन सोशल डिस्टेंसिंग व बोर्ड के निर्देशों के अनुसार पूरा किया।

डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों की सचिव के निर्देशों की जानकारी देते हुए मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी। डीआईओएस ने बताया कि अब तक जिले में हिंदी व अंग्रजी की संपूर्ण उत्तर पुस्तिकाओं के साथ रासायन विज्ञान व गणित की 85,370 कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed