फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Enthusiasm among Congressmen due to the announcement of Rahul's entry into the fray from Amethi

Amethi News: अमेठी से राहुल के मैदान में उतरने के एलान से कांग्रेसियों में उत्साह

Sat, 19 Aug 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among Congressmen due to the announcement of Rahul's entry into the fray from Amethi
अमेठी में खुशी जताते कांग्रेसी
अमेठी। कभी गांधी परिवार का गढ़ रहे अमेठी में शुक्रवार की शाम कुछ अलग दिखी। वाराणसी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के राहुल गांधी के अमेठी से 2024 का चुनाव लड़ने के एलान के बाद से सियासत गरमा गई।
विज्ञापन

हर चौराहे पर बस यही चर्चा थी कि राहुल दोबारा आ रहे हैं। शुक्रवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर सन्नाटा था लेकिन, कार्यालय में मौजूद सिद्ध कुमार यादव का कहना था कि यह तो गांधी परिवार का गढ़ है। यहां का बच्चा-बच्चा गांधी परिवार से वाकिफ है। आगे बढ़ने पर ब्लॉक मोड़ के पास लक्ष्मण, पंकज व प्रभात के बीच राहुल को लेकर चर्चा चल रही थी। वह कह रहे थे कि अब राहुल के आने से यहां की लड़ाई रोमांचक होगी।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्र, जिला महामंत्री मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने गौरीगंज कस्बे में जामो रोड पर एकत्र होकर मिठाई बांटी। कांग्रेसियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अनिल सिंह का कहना था कि कांग्रेसियों को भरोसा था कि राहुल यहां से ही लड़ेंगे लेकिन, विरोधी गलत प्रचार करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अनुज तिवारी कहते हैं कि इस फैसले ने कांग्रेस के साथ ही आम लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल कहते हैं कि यह तो पहले से ही हम सब जानते थे, अब उस पर मुहर लग गई है। इससे कांग्रेसियों में उत्साह है।

अमेठी का जन-जन कर रहा तैयारी
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह का कहना है कि शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की जो बात कही है, यहां का जन-जन पहले से ही उसकी तैयारी कर रहा है। अमेठी के लोग राहुल को अपना परिवार मानते हैं। दावा किया कि वायनाड का सांसद होते हुए भी राहुल गांधी अमेठी से उसी तरह से मुहब्बत करते हैं, जिस तरह से जब वह यहां के सांसद थे, तब करते थे। कहा कि अमेठी से राहुल गांधी का जुड़ाव लगातार है।



राहुल ने लगाई थी हैट्रिक
वर्ष 2004 में अमेठी से राहुल गांधी ने पहला जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2009 में भी राहुल ने दोबारा जीत हासिल की। 2014 के संसदीय चुनाव में राहुल गांधी ने भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को हराया था। हार के बाद भी स्मृति ईरानी को नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया था। स्मृति ने 2014 की हार का बदला 2019 के चुनाव में ले लिया। इस चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद से राहुल वापस अमेठी आएंगे या नहीं, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को तस्वीर साफ हो गई।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed