फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity supply to 80 thousand consumers stopped for four hours

Amethi News: 80 हजार उपभोक्ताओं की चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 07 Nov 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 80 thousand consumers stopped for four hours
जायस में बिजली लाइन दुरुस्त करता कर्मचारी।
अमेठी सिटी। जिले के जायस व हतवा क्षेत्र में लगातार चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद होने से करीब 80 हजार की आबादी प्रभावित रही। इस दौरान लोगों को पानी की दिक्कत हुई, इनवर्टर तक बंद हो गए। कई उद्योग-धंधों पर भी बुरा असर पड़ा। बिजली नहीं होने से पानी के पंप नहीं चले तो लोगों की टंकियां खाली हो गईं। मोबाइल फोन के साथ ही लोग बैटरी रिक्शा आदि नहीं चार्ज कर पाए। कार्यालयों के साथ ही जनसुविधा केंद्रों पर भी लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र जायस में अनुरक्षण का कार्य तीन दिनों से चल रहा है। जिसमें जंपर व तारों को कसा जा रहा है। वहीं, पेड़ों की कटाई आदि का कार्य भी किया जा रहा है। जिससे करंट उतरने की समस्या न हो। इसके लिए स्थानीय स्तर पर पहले ही सूचना जारी की गई थी। लगातार चार घंटे की कटौती के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लगातार दो दिनों से बिजली कटौती से लोग खासे परेशान रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया गया था। छठ पर्व के दौरान बिजली कटौती से लोगों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ऊर्जा निगम को त्योहारों के दौरान अनुरक्षण कार्य नहीं करना चाहिए थे। जबकि ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि तय अवधि में ही कार्य किया गया। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक तेजी से कार्य निपटाया गया। इसके बाद ठीक तीन बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में इसे बाद में भी पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

जायस में बृहस्पतिवार को सुबह 11 से शाम तीन बजे तक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मंगलवार को जायस से गांधीनगर तक के क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य किया गया। वहीं बुधवार को जायस से गौरीगंज की दिशा में अनुरक्षण कार्य किया गया। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी कार्य किया जाएगा। जिसमें बचे हुए कार्य को समेटने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed