{"_id":"5f1c65258ebc3e639a6a9467","slug":"eight-new-corona-patient-amethi-news-lko53245027","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में प्रवासी समेत आठ और हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में प्रवासी समेत आठ और हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देर रात प्रयोगशाला आई रिपोर्ट में एक प्रवासी के साथ ही पांच लोग संक्रमित के संपर्क में आने से तो दो स्थानीय लोगं कोरोना संक्रमित बताए गए थे। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्य करने के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है। गठित टीमें शनिवार को गांव की सीमा सील करते हुए क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही बचाव कार्य में जुट गईं।
पांच मई से प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। 21, 22 व 23 जुलाई को विभिन्न स्थानों से कराई गई 360 व्यक्तियों के सैंपलिंग की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 352 के निगेटिव होने के साथ ही बाजारशुकुल ब्लॉक के काजीपुर मर्दानपुर गांव के युवक समेत गांव की मां, बेटी व बेटा समेत चार तो जगदीशपुर के निहालगढ़ में संक्रमित के संपर्क में आने से एक युवक व बाबूपुर गांव में स्थानीय युवक तथा जामो ब्लॉक के नदियावां गांव के अधेड़ कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए टीम गठित की है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमें शनिवार को गांव की सीमा सील करते हुए सैनिटाइजर छिड़काव, थर्मल स्क्रीनिंग व संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैपलिंग कराने की जुट गईं।
विज्ञापन
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 373 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 337 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में दो की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 34 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को रिपोर्ट मिलने के बाद लेवल-टू अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती जगदीशपुर के निसूरा गांव निवासी एक व्यक्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया है।