फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dr. Ambedkar gave the best constitution to the country.

Amethi News: डॉ. आंबेडकर ने दिया देश को सबसे अच्छा संविधान

Sun, 07 Dec 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar gave the best constitution to the country.
अमेठी सिटी। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण जिले में गौरीगंज, अमेठी सहित अन्य स्थानों पर स्थापित आंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कई जगह गोष्ठी आदि का कार्यक्रम भी हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को विश्व का सबसे अच्छा संविधान दिया। बामसेफ, आंबेडकर सेवा समिति, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य दलों व संगठनों ने डॉ. आंबेडकर को याद किया। आंबेडकर कल्याण समिति की ओर से धम्म यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर करते हुए समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित सामाजिक व्यवस्था के निर्माण का संदेश दिया है। जनता नगर स्थित प्रतिमा पर त्रिसरण पंचशील और माल्यार्पण कार्यक्रम में आंबेडकर कल्याण समिति के अध्यक्ष गजाधर गौतम, महामंत्री राम बली गौतम डॉ. हौसिला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सुलेख प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। अवनीश वर्मा, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, लालती देवी, स्नेहा शुक्ल आदि मौजूद रहे। आंबेडकर कल्याण समिति की ओर से गौरीगंज में श्रद्धांजलि सभा के बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सेदारी करते हुए संगठन मंत्री हरिनाथ व राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में कुछ लोग डॉ. आंबेडकर के मिशन को कमजोर कर रहे हैं। हम ऐसे लोगों से बचते हुए डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत
जामों। महापुर गांव स्थित आंबेडकर पार्क परिसर में शनिवार को संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव आंबेडकर का 70वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। आंबेडकर समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रीराम बौरासी ने समाज के लोगों को बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत की। बाबा साहब हमेशा यही कहते थे कि शिक्षित होने पर ही पूरे समाज का उत्थान और विकास संभव होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed