फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dowry harassment case on in-laws

Amethi News: मौसम का वार, बुखार से 287 बीमार

Mon, 04 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case on in-laws
अमेठी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार के ही 287 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। सांस के 303, चर्म रोग के 351, डायबिटीज के 225 मरीजों के साथ ही 3103 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 65 का गोन्डन कार्ड बनाया गया। 31 मरीजों को रेफर किया गया।सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ का निरीक्षण किया। यहां पर अनुपस्थित मिले फार्मासिस्ट से जवाब मांगने को कहा है। पीएचसी परिसर की चहारदीवारी की समस्या को लेकर अधिकारियों से बात करने को कहा।
विज्ञापन



जन आरोग्य मेले में जांच संग मिला उपचार
भादर। रामगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। ढाई बजे तक 47 मरीजों ने पंजीयन करवाया। जिसमें बुखार, पेट दर्द,सुगर, वीपी,गर्भवती महिलाओं ने पंजीयन करवाया। औझी गांव निवासी रंजू वर्मा बुखार से पीड़ित थी। बताया की चिकित्सक ने स्वास्थ्य केंद्र पर ही जांच करवाया। जांच में टायफायड निकला। सांगापुर की शिखा भी बुखार से पीड़ित थी। बताया कि उसे वायरल बुखार था। जमुवावा निवासी शिवकुमार खुजली से पीड़ित थे। बताया की चिकित्सक ने खाने की दवा के साथ लगाने के लिए ट्यूब दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅ.आशुतोष पांडेय,फार्मासिस्ट, डाॅ.विनोद सिंह, एएनएम सुशीला यादव,नर्स रेखा यादव, एलटी अंजू ,आशा संगिनी आशा तिवारी,आशा मीरा कौशल,सफाई कर्मी अनुज कुमार आदि मौजूद रहे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



बदलते मौसम को लेकर रहें सतर्क
जायस। रविवार को जायस पीएचसी में कुल 188 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमे सर्दी, जुखाम, खांसी सहित बुखार के मरीजों में बढ़ोत्तरी हुई है। चिकित्सक मोहम्मद इस्तियाक ने बताया कि मौसमी बुखार का प्रकोप है। लोग फुल बांह का कपड़ा पहनें, जिससे मच्छरों से बचाव हो सके तथा तरल पदार्थों का सेवन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed