फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Do party work like a family

Amethi News: घर-परिवार की तरह करें पार्टी के काम

Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Do party work like a family
अमेठी सिटी। विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के महोना पश्चिम और जमुआरी में बहुजन समाज पार्टी की ओर से कैडर शिविर आयोजित किया गया। महोना पश्चिम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दारानगर, लखासराय में एक नवनिर्मित बौद्ध विहार का अनावरण भी किया।
विज्ञापन




उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में युवाओं की संख्या 50 फीसदी से अधिक करने को कहा। कहा कि पार्टी ने प्रदेश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं को ठीक ढंग से लागू करने के साथ देश की जनता के समक्ष सबसे अच्छा शासन दिया है। अच्छा शासन और अच्छा काम ही बीएसपी की पहचान है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के काम अपने घर-परिवार की तरह करने को प्रेरित किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा और कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अन्याय व अत्याचार चरम सीमा पर है। गोरखपुर और अयोध्या में दलित परिवारों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन




मंडल प्रभारी सर्वेंद्र आंबेडकर ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और सपा भारतीय संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस की जातिवादी और संकीर्ण मानसिकता के कारण देश में आर्थिक विषमता निरंतर बढ़ रही है। वहीं, जमुआरी गांव में मंडल प्रभारी छोटे लाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन और वर्तमान राजनीति के बारे में प्रशिक्षित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महादेव मौर्य, जिला उपाध्यक्ष फारुख शाह, जिला प्रभारी विजय प्रजापति, विधानसभा प्रभारी रामदेव पासी, रामदेव सरोज, महेंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed