{"_id":"5f04a74f8ebc3e42fd1f6983","slug":"dm-visit-to-hospital-amethi-news-lko529659352","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन आयुष अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन आयुष अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी तहसील के बेनीपुर में 7.25 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन 50 शैय्या अस्पताल का मंगलवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम ने निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य पूरा करते हुए परिसर में पौधरोपित करने तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से जांच कराने का निर्देश दिया।
जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के साथ विकास कार्यों व निर्माण कार्य को गति देने के लिए डीएम अरुण कुमार प्रतिदिन निर्माणाधीन कार्यों की स्थलीय हकीकत परखने में जुटे है। मंगलवार को डीएम ने अमेठी के बेनीपुर में 7.25 करोड़ रुपये से स्वीकृत व 5.41 करोड़ रुपये अवमुक्त होने के बाद अगस्त 2018 से शुरू 50 शैय्या के आयुष अस्पताल निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लास्टर के साथ कई कार्यों की गुणवत्ता प्रथमदृष्टया संतोषजनक नहीं मिलने तथा निर्माण की धीमी प्रगति देख डीएम का पारा चढ़ गया।
नाराज डीएम ने कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट से अवगत कराने के साथ परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पौधे रोपित कराने को कहा। डीएम ने निर्धारित समयावधि मार्च 2021 तथा गुणवत्ता पूर्ण भवन निर्माण कार्य पूरा कर भवन हैंडओवर करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर रिकवरी के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी है।