फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM-SP communicated with people by patrolling on foot

Amethi News: पैदल गश्त कर डीएम-एसपी ने लोगों से किया संवाद

Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
DM-SP communicated with people by patrolling on foot
अमेठी सिटी। आगामी त्यौहार व लोकसभा चुनाव को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई। सोमवार देर शाम डीएम व एसपी ने अमेठी कोतवाली का निरीक्षण करने के साथ फोर्स के साथ कस्बे में रूट मार्च किया।
विज्ञापन

डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सोमवार देर शाम अचानक अमेठी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में परिसर, कार्यालय, मेस, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क, इन्टीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्रों व विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षण के बाद डीएम व एसपी ने गश्त के दौरान लोगों से त्योहारों व लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार का आंनद लेते हुए मतदान करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ लल्लन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed