{"_id":"60045f868ebc3e2f2338a577","slug":"dm-hold-meeting-on-construction-work-amethi-news-lko560316022","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासत अभियान व स्वामित्व योजना में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासत अभियान व स्वामित्व योजना में लाएं तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। राजस्व कार्यों की प्रगति में तेजी लाने को लेकर डीएम ने सभी एसडीएम के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को वरासत अभियान, स्वामित्व योजना व ठंड से बचाव के उपायों को धरातल पर उतारने को कहा। कई मामलों में प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शत-प्रतिशत कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
डीएम अरुण कुमार ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने सबसे पहले वरासत अभियान, स्वामित्व योजना, कंबल वितरण, रैन बसेरा, अलाव की स्थिति, मत्स्य पालन पट्टों की स्थिति बारीकी से परखी।
इसके बाद डीएम ने रिट/अवमानना/आयोग संबंधी प्रकरण, धान खरीद राइस मीलों की सत्यापन रिपोर्ट पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने एनएच-330-ए तथा अमेठी-ककवा रेलवे उपरिगामी सेतु निर्माण प्रगति की समीक्षा की। 107/116 में पाबंद किए गए लोगों की स्थिति भी डीएम ने जांची।
विज्ञापन
स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को स्वयं प्रतिदिन इन कार्यों की समीक्षा करने व एनएच और सेतु निर्माण में आने वाली किसी भी अड़चन का तत्काल समाधान कराने को कहा।
डीएम ने संदर्भित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ निर्माण कार्यों को समय से मानक के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम सुशील प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राकेश कुमार चौधरी व बीएसए विनोद कुमार मिश्र समेत सभी विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।