{"_id":"65e8c7cf89ca5988c6069624","slug":"divisional-railway-manager-interacted-with-passengers-inspected-panel-room-amethi-news-c-96-1-ame1002-114791-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से की बातचीत, पैनल रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से की बातचीत, पैनल रूम का किया निरीक्षण
Thu, 07 Mar 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। अमृत भारत योजना से आच्छादित निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित कार्यों को जल्द शुरू करवाने के लिए बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक पहुंचे। स्टेशन कार्यालय और परिसर का निरीक्षण करने के बाद मौजूद यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद अधीक्षक को निर्देश देते हुए रवाना हो गए।
केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर निहालगढ़ रेलवे स्टेशनों का चयन हुआ है। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा अचानक स्पेशल ट्रेन से 11:32 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर प्लेटफार्म की सफाई सहित संचालन संबंधी अन्य गतिविधियों जानकारी स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना से ली।
यहां से निकलने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया, पैनल रूम को देखा। डीआरएम ने वाणिज्यिक गतिविधियों की जानकारी ली आरक्षण काउंटर पर यात्रियों से वार्ता कर उनके समस्याओं की जानकारी ली। एप्रोच रोड, गुड्स साइडिंग पर शेड, पेयजल की व्यवस्था, निरीक्षण किया। इसके बाद अमृत भारत योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराने से जुड़ी जानकारी लेने के बाद जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद 12:15 पर स्पेशल ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
योजना के तहत स्टेशन पर यह कार्य है प्रस्तावित
निहालगढ़ में नए मुख्य भवन के साथ ही निहालगढ़ स्टेशन पर सेकेंड इंट्री गेट, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, पार्किंग, नए टिकट काउंटर, कोनकोर्स, सर्कुलेटिंग एरिया, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हाॅल, लाउंज, कैफेटेरिया के साथ अन्य यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाईफाई, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।