फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Discussion on increased toll tax in traders' meeting

Amethi News: व्यापारियों की बैठक में बढ़े टोल टैक्स पर हुई चर्चा

Tue, 08 Apr 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Discussion on increased toll tax in traders' meeting
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें व्यापारियों के विभिन्न समस्याओं व मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर निस्तारण कराए जाने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने बढ़े टोल टैक्स से होने वाली व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही टोल टैक्स कम करने को लेकर सरकार को ज्ञापन देने के संबंध में रणनीति तैयार की गई, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। वहीं, ककवा मार्ग स्थित सर्विस रोड का काम शुरू होने के बाद बंद हो गया है। जिसपर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के संबंध में योजना बनाई। जिला महामंत्री सुशील जायसवाल ने कहा कि आज व्यापारी लगातार राष्ट्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इसके बावजूद भी व्यापारियों की समस्याओं को अनदेखा किया जाता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उसका निस्तारण कराए जाने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला संगठन मंत्री शिवम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष संदीप, नगर अध्यक्ष घनश्याम सोनी, जिला संरक्षक विनोद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपक, अमेठी नगर महामंत्री अनूप कश्यप, जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद जायसवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed