फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Disciples worshiped Guru with Vedic tradition

Amethi News: वैदिक परंपरा के साथ शिष्यों ने किया गुरु पूजन

Mon, 22 Jul 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Disciples worshiped Guru with Vedic tradition
अमेठी सिटी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को जिले में शिष्यों ने वैदिक परंपरा के मुताबिक गुरु का पूजन कर आर्शीवाद लिया। लिया। अमेठी के टीकरमाफी स्थित श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम में स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी महराज और स्वामी हर्ष चैतन्य ब्रह्मचारी महराज ने गुरु पूजन शुभारंभ किया। स्वामी हर्ष चैतन्य महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन से चार महीने तक परिव्राजक साधु संत एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं। इसे चातुर्मास का व्रत भी कहा जाता है। गुरु पूजन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य स्वामी प्रसाद त्रिपाठी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबूगंज सगरा आश्रम में शिष्यों ने आश्रम पीठाधीश्वर शिव योगी मौनी महराज की पूजा अर्चना की। फुरसतगंज के पीढ़ी स्थित मलिक बड़ा आश्रम पर गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा इन्हौना, बाजारशुकुल, सिंहपुर, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, संग्रामपुर, भेटुआ, भादर, गौरीगंज सहित पूरे जिले में कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन


गायत्री शक्ति पीठ पर हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ
अमेठी। शहर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं गुरु पर्व पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। युग तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली के नायक बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि जीवन का लक्ष्य एक ही है कि अपने अंदर देवत्व का उदय हो। मौजूद श्रद्धालुओं ने एक बुराई छोड़ने के संकल्प के साथ गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के प्रतीक स्थल सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भास्कर तिवारी, राम शंकर, अभय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed