फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Direct bus service will be provided to devotees going to Vindhyachal.

Amethi News: विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी बस सेवा

Wed, 30 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service will be provided to devotees going to Vindhyachal.
अमेठी। नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को जल्द सीधी बस सेवा मिलेगी। अमेठी डिपो से दो बसें चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। डिपो प्रशासन रूट और समय तय करने में जुटा है।
विज्ञापन



अमेठी से विंध्याचल के लिए पहले भी बस सेवा संचालित की गई थी। यात्रियों की संख्या कम मिलने से करीब दो माह बाद इसका संचालन बंद कर दिया गया था। अब नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए बस सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन



जिले से विंध्याचल के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। ऐसे में रोडवेज बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। उन्हें यात्रा के दौरान दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। डिपो प्रशासन दोनों बसों के लिए रूटमैप तैयार कर रहा है। रूट में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों और यात्रा के समय को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट और समय निर्धारित होने के बाद अन्य तैयारियां पूरी कर बस सेवा शुरू की जाएगी। डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए विंध्याचल के लिए दो बसें चलाने की तैयारी है। रूटमैप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed