फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Difficulties in getting cylinders even after booking

Amethi News: बुकिंग के बाद भी सिलिंडर मिलने में मुश्किलें

Sat, 21 Mar 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Difficulties in getting cylinders even after booking
गौरीगंज ​स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता। - फोटो : गौरीगंज ​स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।
अमेठी सिटी। रसोई गैस की होम डिलीवरी पांच मार्च से बंद है। किसी तरह बुकिंग हो रही है तो भी सिलिंडर मिलने में दो से तीन दिन लग रहे हैं। उपभोक्ताओं को बार-बार सिलिंडर लेकर एजेंसी की दौड़ लगानी पड़ रही है। पर्याप्त गैस होने का दावा करने वाले इस समस्या पर चुप्पी साधे बैठे हैं। वहीं दौड़भाग से ऊब चुके लोग वैकल्पिक साधनों पर विचार करने लगे हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज स्थित गोविंद गैस एजेंसी पर टोपरी गांव निवासी रामलखन सुबह से लाइन में खड़े मिले। उन्होंने बताया कि 10 मार्च से सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। 13 मार्च को बुकिंग हुई लेकिन डिलीवरी कोड 16 मार्च को मिला, फिर भी अब तक सिलिंडर नहीं मिल सका। कभी स्टॉक खत्म होने तो कभी गाड़ी न आने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। स्मार्टफोन न होने या तकनीकी जानकारी की कमी से कई उपभोक्ताओं की दिक्कतें और बढ़ गई है। क्रांति देवी ने बताया कि सात दिन से सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं। ई-केवाईसी और बुकिंग के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। रामकल्प ने कहा कि रोज एजेंसी का चक्कर लगाने के बावजूद कभी सर्वर तो कभी स्टॉक का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। फोन पर संपर्क भी संभव नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

मिला सिलिंडर तो जैसे जंग जीत ली
शिवांश गैस एजेंसी पर भी सुबह से भारी भीड़ रही। मो. सिराज ने बताया कि तीन दिन बाद बुकिंग हो सकी और अब रसीद मिलने के बाद सिलिंडर मिलने की उम्मीद बनी है। उन्होंने कहा कि सिलिंडर मिलना अब जंग जीतने जैसा लगता है। रामदुलारी ने बताया कि कई दिन तक अंगीठी पर खाना बनाना पड़ा। आज सिलिंडर मिलने पर राहत मिली। कपिल कुमार ने कहा कि कोड न आने के कारण एजेंसी पहुंचकर भुगतान करना पड़ा, तब जाकर प्रक्रिया आगे बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस की कमी नहीं
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि घरेलू गैस पर्याप्त है। अतिरिक्त मांग के चलते दिक्कत आ रही है। जिन्हें जरूरत है, वही गैस बुक करें तो समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed