फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees worshipped Goddess Shailputri

Amethi News: भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना

Fri, 20 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped Goddess Shailputri
संग्रामपुर के कालिकन धाम में दर्शन करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों में भोर से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महाआरती के बाद मंदिरों के कपाट खुलते ही जयकारे लगाते हुए भक्ताें ने मां के दरबार में शीश झुकाकर आशीष मांगा। नारियल, चुनरी, टिकरी, बताशा, फल आदि भोग मां के चरणों में अर्पित कर खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन




देवी मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री का पूजन किया। संग्रामपुर के कालिकन धाम, गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम, शाहगढ़ स्थित शमशेरियन भवानी, मुसाफिरखाना स्थित हिंगलाज मंदिर, अमेठी स्थित देवीपाटन धाम में सुबह से मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पुरोहितों ने विधिविधान से पूजन कर महाआरती की।
विज्ञापन



घरों व देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रों के बीच घट स्थापना कर भक्तों ने अनुष्ठान की शुरुआत की। मां कालिकन धाम में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन व पूजन किया। आदिशक्ति मां अहोरवा भवानी मंदिर में प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से तैयारी की थी। प्रशासन के साथ मंदिर समिति के सेवकों ने भक्तों को दर्शन कराने में मदद की। घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 06:52 बजे से दिन भर रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने घरों में घट स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संग्रामपुर। एसपी सरवणन टी ने सुबह करीब आठ बजे कालिकन धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मां कालिका की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर और मेले में लगे 18 सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल की तैनाती व भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सूर्यकुंड सगरे में मछलियों को चारा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed