{"_id":"67b8c9ba8803d5b7650ea074","slug":"devotees-struggle-with-traffic-jam-police-accused-of-extortion-amethi-news-c-96-1-ame1008-135297-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जाम से जूझे श्रद्धालु, पुलिस पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जाम से जूझे श्रद्धालु, पुलिस पर वसूली का आरोप
Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर स्थित अयोघ्या-प्रयागराज मार्ग पर लगा जाम। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। कस्बे में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के होने से दोपहर में सड़कों पर भीड़ तो कम थी, लेकिन विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालुओं के वाहनों का आवागमन लगातार बना रहा। जगदीशपुर-अयोध्या धाम मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर हर आधे घंटे पर जाम की स्थिति दिखाई पड़ी। वहीं, एक श्रद्धालु ने पुलिस पर वसूली का आरोप भी लगाया।
जगदीशपुर-अयोध्या धाम मार्ग पर जगदीशपुर चौराहा और जायस तिराहे पर लगी बैरिकेडिंग से पुलिस की निगरानी में वाहन गुजरते रहे। इसी रोड पर पूरे शोहरत स्थित मंदिर प्रांगण में रुके श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे हर भोले यात्रा संघ सुतला वाड़ा के बस चालक जय सिंह भाई ने बताया कि वे गुजरात के सोमनाथ से डबल डेकर बस में 40 दर्शनार्थियों श्रद्धालुओं को लेकर आए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बैरिकेडिंग पर पुलिस 300 से 500 रुपये लेकर आगे जाने दे रही है। पैसे न देने वालों को आगे रास्ता जाम बताकर लखनऊ की तरफ घुमा दिया गया। इस बारे में जगदीशपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तेलंगाना के श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के बंदम गांव निवासी जानकी राम (70) की शुक्रवार दोपहर में तबीयत बिगड़ गई। सहयोगियों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, अभी ठीक है। जानकीराम अपने पौत्र सतीश, संदीप, श्रावंत कुमार, नवीन कुमार, अर्चना, फूल सिंह, प्रशांत पर्वलिका के साथ दर्शन के लिए 18 फरवरी को निकले थे।
जाम की समस्या से परेशान छात्र व व्यापारी
बाजार शुकुल। गूगल मैप के सहारे देश के कोने-कोने से अयोध्या धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 58 ऊंचगांव से उतरकर बाजार शुकुल कस्बा होते हुए अयोध्या जिले में प्रवेश करते हैं। कई बड़े-बड़े वाहनों के एक साथ आने से कस्बा में जाम लग जाता है। इससे छात्रों, राहगीरों व व्यापारियों को भी काफी परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि जब अधिक भीड़ होती है तो श्रद्धालुओं को अयोध्या जिले की सीमा पर रोका जाता है। इस समय सभी रास्ते खुले हुए हैं।
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर भी जाम से जूझे लोग
भादर (अमेठी)। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित दुर्गापुर चौराहे पर अयोध्या-प्रयागराज की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की वजह से जाम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह वाहनों का आवागमन सामान्य तरीके से चल रहा था। दोपहर दो बजे के बाद शाम तक बीच-बीच में जाम की स्थिति बनी रही। (संवाद)