{"_id":"5fc66a858ebc3e9c0031ebb9","slug":"development-amethi-news-lko5526997118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौकी में बनेगा महिला, बाल व वृद्ध आश्रय सदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौकी में बनेगा महिला, बाल व वृद्ध आश्रय सदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर प्रोवेशन विभाग ने जिले में निराश्रित महिला, शिशु व बुजुर्ग को संरक्षित करने के लिए आश्रय सदन निर्माण की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए निदेशक महिला कल्याण के पत्र पर प्रशासन ने चंदौकी के पास निशुल्क भूमि चिन्हित की है। भूमि चिन्हांकन के बाद प्रोवेशन विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजकर धनावंटन करने की मांग की है।
जिले में निराश्रित महिला, शिशु एवं वृद्धजन को संरक्षित करने के लिए शासन ने आश्रय सदन निर्माण करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर निदेशक महिला कल्याण ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर निशुल्क भूमि आवंटित करने की मांग की थी। निदेशक के पत्र व एडीएम वंदिता श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने चंदौकी गांव में दो हेक्टेयर (26,460 स्क्वायर मीटर) निशुल्क भूमि चिन्हित कर विभाग को रिपोर्ट दी है।
भूमि चिन्हित होने के बाद शासन ने एकीकृत आश्रय सदन निर्माण के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी को स्थानीय दर पर निर्माण के लिए 100 क्षमता के राजकीय महिला शरणालय के लिए चार करोड़ 87 लाख 58 हजार रुपये, 50 क्षमता के राजकीय संप्रेषण गृह के लिए दो करोड़ 58 लाख 80 हजार रुपये तथा 60 क्षमता के राजकीय बाल गृह (शिशु) दत्तक ग्रहण अभिकरण के लिए दो करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का डीपीआर भेजकर धनावंटन करने की मांग की है।
विज्ञापन
शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने तथा धनावंटन की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद स्वीकृत मानचित्र के आधार पर मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करते हुए निराश्रित महिला, शिशु एवं वृद्धजनों को सुरक्षित आशियाना मिलेगा।
जल्द शुरू होगा निर्माण : एडीएम
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने निदेशक का पत्र मिलने तथा एकीकृत आश्रय केंद्र निर्माण के लिए चंदौकी में निशुल्क भूमि चिन्हित होने की पुष्टि की है। एडीएम ने बताया कि भूमि चिन्हित होने के बाद अनुमानित आगणन के आधार पर शासन से धनावंटन की मांग की है। धन आवंटित होते ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।